270 दिन के FD पर मिलेगा 6% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव

कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। निवेश से पहले ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें अब कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है।  21 नवंबर 2025 से नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी हो चुके हैं। बता दें सावधि जमा की दरें अलग-अलग कारकों पर निर्भर करती है। बैंक इनमें में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के ब्रांच या आधिकारिक वेबसाइट को विकसित करने की सलाह दी जाती है।

3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर बैंक अपने कस्टमर को 2.75% से लेकर 6.70% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का मैच्योरिटी स्लैब का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा प्री-मेच्योर विड्रोल की सुविधा भी की अनुमति भी होती है। ग्राहक में समय से पहले पैसों की निकासी कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा अधिक ब्याज 

वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष से या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए न्यूनतम इंटरेस्ट रेट 3.25% और अधिकतम 7.20% है। हालांकि सीनियर सिटीजंस अतिरिक्त ब्याज एनआरई या एनआरओ एफडी पर लागू नहीं होता। वहीं बैंक 3 करोड़ रुपये से अधिक को 10 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 3.50% से लेकर 6.40% तक रिटर्न कर रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा अधिकतम रिटर्न 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 391 दिन से लेकर 2 साल से कम के तीन अलग-अलग टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.40% है। यदि कोई व्यक्ति 23 महीने की एफडी में 5000 रुपये का निवेश  करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर 5679 रुपये मिलेंगे। जिसमें 679 रुपये ब्याज की राशि होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मैच्योरिटी वैल्यू 5733 रुपये होगा।

टेन्योर और ब्याज दर 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 दिन से लेकर 30 दिन- 2.75%
  • 31 दिन से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन – 3.50%
  • 91 दिन -5%
  • 92 दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
  • 180 दिन- 5.75%
  • 181 दिन से लेकर 279 दिन- 5.50%
  • 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 333 दिन- 6%
  • 364 दिन- 6%
  • 365 दिन से लेकर 389 दिन- 6.25%
  • 390 दिन- 6.50%
  • 391 दिन से लेकर 23 महीने से कम- 6.70%
  • 23 महीने- 6.70%
  • 23 महीने एक दिन से लेकर 2 साल से कम- 6.70%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.40%
  • 3 साल से लेकर 4 साल से कम- 6.40%
  • 4 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.40%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%

यहाँ चेक करें एफडी की ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews