2 साल के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, नए रेट लागू, जानें डिटेल 

जुलाई में एक और प्राइवेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए रेट लागू भी हो चुके हैं। वरिष्ठ नागरिकों 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। 
Bank FD Rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इसके बाद सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर 3.25% से लेकर 7% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।

एफडी के लिए नई ब्याज दरें 24 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इंडसइंड बैंक की आधिकारिक साइट के मुताबिक डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिक 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को 0.50% से लेकर 0.75% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। तीन करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर यह सुविधा मिल रही है। NRE और NRO डिपॉजिट पर भी यह लागू नहीं होता।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से लेकर 3 साल के एफडी पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7% इंटरेस्ट मिल रहा है। केवल इसी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 प्रतिशत ब्याज की सुविधा मिल रही है, दरें 7.75% हैं।  बैंक 1 साल या अधिक के सभी टेन्योर पर 6.50% या इससे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है, ब्याज दर 7% से ज्यादा है। 1 साल 6 महीने से लेकर 2 साल तक के दो अलग-अलग एफडी टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं 5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें

  • 7 दिन से लेकर 30 दिन- 3.25%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4.50%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5%
  • 121 दिन से लेकर 179 दिन- 5%
  • 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 210 दिन- 5.75%
  • 211 दिन से लेकर 279 दिन- 6%
  • 270 दिन से लेकर 364 दिन- 6.25%
  • 1 साल से लेकर 1 साल 6 महीने से कम- 6.75%
  • 1 साल 6 महीने से लेकर 1 साल 7 महीने से कम- 6.90%
  • 2 साल से लेकर 3 साल तक- 7% (वरिष्ठ नागरिक 7.75%)
  • 3 साल से अधिक और 61 महीने से कम- 6.65%
  • 61 महीने या इससे अधिक- 6.50%
  • 5 साल टैक्स सेवर एफडी- 6.65%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.50% अतिरिक्त ब्याज

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews