इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 6 अप्रैल से नए रेट लागू, जानें मिलेगा कितना रिटर्न?

आरबीआई एमपीसी के फैसले से पहले एक प्राइवेट बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा कर दी है। कुछ टेन्योर 6.50% से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के करूर विकास बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट 6 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले हैं। बैंक ने यह कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति सिमिटी बैठक शुरू होने से पहले उठाया है। कुछ टेन्योर पर अब अधिक रिटर्न मिलेगा।

संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.20% तक ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का मैच्योरिटी स्लैब कस्टमर्स चुन सकते हैं। बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए एफडी खुलवाने से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बैंक एफडी पर नॉमिनेशन और लोन की सुविधा भी ऑफर करता है। केवल 100 रुपये के निवेश से इसकी शुरुआत की जा सकती है। 3 करोड़ रुपये रक के डिपॉजिट पर प्री-क्लोजर के लिए 1% पेनल्टी लगती है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। पहले इस पर 6.80% ब्याज मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 7.20% कर दिया गया है। टैक्स शील्ड डिपॉजिट पर बैंक 6.55% ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्रीन डिपॉजिट स्कीम के तहत 2345 दिन का निवेश करने पर 6.25 प्रतिशत ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। रेनबो डिपॉजिट पर 4.75% रिटर्न मिल रहा है। ग्राहकों को 1 साल का निवेश करने पर 6. 55% मिलेगा। 2 साल, 3 साल और 5 साल तक का निवेश करने पर भी 6.55% रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट जानें

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 4%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 4.50%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5.75%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से लेकर 333 दिन- 6.40%
  • 333 दिन- 6.65%
  • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.40%
  • 1 साल से लेकर 399 दिन तक- 6.55%
  • 400 दिन- 7.20%
  • 401 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.55%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.55%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.55%
  • 5 साल से अधिक- 6.25%
  • रैनबो डिपॉजिट- 4.75%
  • ग्रीन डिपॉजिट- 6.25%

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews