292 दिन के FD पर मिल रहा 6.50% रिटर्न, जुलाई में एक और प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, जानें नए रेट 

जुलाई में एक और प्राइवेट बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 1 साल से अधिक के सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट की सुविधा भी मिल रही है।
Bank FD Rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के धनलक्ष्मी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स 23 जुलाई से ही लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.25% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। यह सुविधा केवल एक साल या इससे अधिक के टेन्योर पर उपलब्ध है।

ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या  नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों के लिए इंटरेस्ट रेट न्यूनतम 4% और अधिकतम 7.75% है।

चार स्पेशल एफडी स्कीम भी उपलब्ध 

बैंक चार स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है। 292 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50% ब्याज बैंक दे रहा है। हालांकि ऑनलाइन एफडी खुलवाते वक्त ग्राहकों को 9 महीने और 18 दिन का टेन्योर ऑप्शन चुनना होगा। 370 दिन के स्पेशल टेन्योर पर 7% ब्याज सामान्य नागरिकों को बैंक ऑफर कर रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.50% है। 666 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% रिटर्न बैंक दे रहा है। 1111 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 4%
  • 45 से लेकर 60 दिन- 4.50%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 5.25%
  • 180 दिन से लेकर 291 दिन- 5.25%
  • 292 दिन- 6.50%
  • 293 दिन से लेकर एक साल से कम- 5.25%
  • 1 साल से लेकर 2 साल तक- 6.25%
  • 370 दिन- 7%
  • 666 दिन- 7.10%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 1111 दिन- 7.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.60%

सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव 

बैंक ने 1 जुलाई को सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया था। एक लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 2.75% और 5 लाख रुपये से अधिक और 50 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 3.25% ब्याज बैंक दे रहा है।

50 लाख रुपये से अधिक और एक करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर बैंक 4% ब्याज ऑफर कर रहा है। एक करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 5% और 3 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6% ब्याज बैंक दे रहा है। 5 करोड़ रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें एफडी और सेविंग्स डिपॉजिट की ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews