इस बैंक ने जून में दूसरी बार किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, नई स्कीम शुरू, जानें मिलेगा कितना रिटर्न?

बैंक ने एफडी पर पहले से अधिक ब्याज ऑफर करने का ऐलान किया है। नया टेन्योर शुरू किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। 
Bank FD Rates

AI Generated Image

इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक में जून में दूसरी बार फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नई दरें 16 जून से लागू की गई है। बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इससे पहले बैंक में 10 जून को भी एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया था, अधिकतम इंटरेस्ट रेट 7.75% था।

बैंक ने नई एफडी स्कीम “Maxima FD” शुरू की है। जिसमें 3 साल 1 दिन यानि 36 महीने 1 दिन के टेन्योर पर 8% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% रिटर्न मिल रहा है। इस स्कीम पर 1% प्रीमेच्योर पेनल्टी भी लगाई जाएगी। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट और नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर पर मिल रहा 7% से अधिक ब्याज 

बैंक 3 साल 1 दिन और 888 दिन के टेन्योर को छोड़कर एक साल से लेकर 10 साल के सभी टेन्योर पर 7% से लेकर 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.50% से लेकर 7.60% है। 888 दिन के टेन्योर में निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 7.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8.25% है। सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। 444 दिन और 777 दिन के टेन्योर पर बैंक 7.10% ब्याज दे रहा है। 181 दिन से लेकर 364 दिन के टेन्योर पर 6.35 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 से लेकर 45 दिन तक- 4%
  • 46 से लेकर 62 दिन- 4.75%
  • 63 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 5.25%
  • 181 दिन से लेकर 210 दिन- 6.35%
  • 211 दिन से लेकर 270 दिन- 6.35%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 6.35%
  • 1 साल से लेकर 446 दिन- 7.10%
  • 444 दिन- 7.10%
  • 445 दिन से लेकर 18 महीने- 7.10%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल तक- 7%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 776 दिन- 7.10%
  • 777 दिन- 7.10%
  • 778 दिन से लेकर 888 दिन- 7.10%
  • 888 दिन- 7.75%
  • 890 दिन से लेकर 3 साल तक -7.10%
  • 3 साल 1 दिन- 8%
  • 3 साल 2 दिन से लेकर 4 साल तक- 7%
  • 4 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 7%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 7%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews