प्राइवेट बैंक की स्पेशल FD स्कीम, मिलेगा 6.95% ब्याज, 30 सितंबर तक बढ़ी डेडलाइन   

बैंक ने अपनी स्पेशल एफडी की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। इसपर दो टेन्योर ऑप्शन ऑफर करता है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिलती है। आइए जानें कितने दिन के निवेश कितना रिटर्न मिलेगा?
Bank FD Rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के आईडीबीआई बैंक ने अपने स्पेशल एफडी स्कीम (Special FD Scheme) की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। “IDBI उत्सव एफडी स्कीम” जो पहले 31 मार्च को बंद होने वाली थी, अब ग्राहक इसका लाभ 30 सितंबर 2026 तक उठा सकते हैं। इस योजना में प्रीमेच्योर विड्रोल की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा बैंक भारतीय वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर करता है।

इस स्कीम के तहत दो टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं। रेगुलर टेन्योर की तुलना में इसपर कम टेन्योर पर अधिक ब्याज मिल रहा है। बैंक ने फरवरी 2026 में इंटरेस्ट रेट में संशोधन का ऐलान किया था। इसीलिए ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट  करने की सलाह दी जाती है।

कितना मिलेगा रिटर्न?

555 दिन के स्पेशल टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.90% है। 700 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। केवल भारतीय सीनियर सिटीजंस और सुपर सीनियर सिटीजंस को ही अतिरिक्त ब्याज का लाभ बैंक ऑफर करता है। ग्राहक इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।

रेगुलर एफडी के लिए ब्याज दर जानें 

बैंक रेगुलर एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 3.50% और अधिकतम 7% है। 7 दिन से लेकर  20 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक पांच साल के टैक्स सेवर एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1111 दिन के स्पेशल वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर 6.35% ब्याज बैंक दे रहा है। आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 6.10% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है।

टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट्स जानें 

  •  7 से लेकर 30 दिन- 3%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.15%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4.35%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.60%
  • 91दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.25%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.80%
  • 1 साल- 6.20%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 6.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 6.35%
  • 5 साल- 6.25%
  • 5 साल से अधिक और 7 साल तक- 5.95%
  • 7 साल से अधिक और 10 साल तक- 5.90%
  • 10 साल से अधिक और 20 साल तक- 4.80%

यहाँ चेक करें नए रेट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews