टैक्सपेयर्स ध्यान दें, फरवरी में निपटा लें Income Tax से जुड़े ये 4 काम, खत्म हो जाएगी डेडलाइन, नोट कर लें तारीख 

फरवरी में इनकम टैक्स से जुड़े कई कार्यों को पूरा करना जरूरी है। वरना बाद में नुकसान हो सकता है। आइए जानें टैक्सपेयर्स इस महीने कौन-सा काम कब तक निपटा सकते हैं?
income tax calendar

फरवरी का महीना फाइनेंशियल तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने बजट 2025-26 की घोषणा के साथ इनकम टैक्स (Income Tax) से जुड़े कई बदलाव कर दिए हैं। आरबीआई एमपीसी बैठक भी जारी है। इसके अलावा वर्ष 2025 के दूसरे महीने में कई वित्तीय कार्यों को निपटाने की अंतिम तारीख भी है।

फरवरी 2025 में इनकम टैक्स से जुड़े कई कामों को पूरा करना जरूरी है। वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है। जुर्माना भरना पड़ सकता है। वित्तीय संचालन भी प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए करदाता सही समय पर इन कार्यों को पूरा लें।

7 फरवरी तक पूरा करें ये काम 

7 फरवरी को जनवरी 2025 के टीडीएस और टीसीएस देनदारी जमा करने की तारीख समाप्त हो रही है। सही समय पर इसे पूरा न करने पद जुर्माना भरना पड़ सकता है।

14 फरवरी तक यह काम करना जरूरी 

इस दिन सेक्शन 194-IA, 194-IB और 194IM के तहत दिसंबर 2024 के लिए फॉर्म 16ए, 16बी और 16डी के लिए टैक्स डिडक्शन सर्टिफिकेट इश्यू करने की आखिरी तारीख है।

15 फरवरी तक निपटायें ये 2 काम 

जनवरी 2025 के लिए पीएफ और ईएसआई कंट्रीब्यूशन डिपॉजिट करने की आखिरी तारीख इस दिन समाप्त होने वाली है। इसके अलावा अक्टूबर और दिसंबर 2024 के बीच किए गए गैर-वेतन भुगतानों यानि फार्म 16ए के लिए त्रैमासिक टीडीएस प्रमाण पत्र जारी करने की आखिरी तारीख भी 15 फरवरी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews