हालातों से तंग आकर आत्महत्या का आया था ख्याल, आज बनीं करोड़ों की मालकिन, पढ़ें राधिका गुप्ता की Success Story

हालातों से तंग आकर आत्महत्या का आया था ख्याल, आज बनीं करोड़ों की मालकिन, पढ़ें राधिका गुप्ता की Success Story

Radhika Gupta Success Story : इन दिनों हर कोई नौकरी की तरफ ना जाकर खुद का स्टार्टअप बढ़ाने के प्रयास में लगा हुआ है। कहते हैं मेहनत हमेशा रंग लाती है, चाहे वह विषम स्थिति ही क्यों ना हो यदि आप सच्चे मन से किसी काम के प्रति डेडीकेटेड है। तो आप उसे अवश्य ही पा सकते हैं। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है एडलवाइज MF कंपनी की सीईओ राधिका गुप्ता ने… जिनकी टूटी हुई गर्दन के कारण उन्हें काफी लोगों से ताने सुनने पड़े। उनका काफी मजाक भी उड़ाया गया, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और आज वह करोड़ों की मालकिन है जोकि इन दोनों चर्चित रियलिटी शो शार्क टैंक सीजन 3 में नजर आ रही हैं।

राधिका गुप्ता की सफलता इन दिनों बुलंदियों पर है और वह भारत की सबसे युवा सीईओ में शामिल हैं। बता दें कि राधिका की कंपनी का टर्नओवर 1 लाख करोड रुपए से भी अधिक है। इसके लिए उन्हें काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा है। आइए जानते हैं राधिका गुप्ता की संघर्ष भरी दिलचस्प सक्सेस स्टोरी।

पिता थे भारतीय विदेश सेवा में राजनयिक

राधिका के जन्म के समय कुछ परेशानियों के कारण उनकी गर्दन टूट गई थी। जिस कारण वह एक और झुकी रहती है। उनके पिता भारतीय विदेश सेवा में राजनयिक रहे हैं। इन तमाम परेशानियों से जूझते हुए उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अमेरिका में रहकर उन्होंने कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल की। इस दौरान इंटरव्यू में उन्हें 7 बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। आखिरकार हार कर उनके मन में सुसाइड तक का ख्याल आया, लेकिन उन दिनों डिप्रेशन को दूर कर उन्होंने हिम्मत जुटाई और एक जॉब हासिल की। इसके बाद, 25 साल की उम्र में वह वापस इंडिया लौट आई।

एडलवाइज MF ने किया टेकओवर

इसके बाद, उन्होंने एक एडलवाइज ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड कंपनी शुरू की। मात्र 33 साल की उम्र में वह 9,128 करोड़ वाली कंपनी की सीईओ बन गई। कुछ साल बाद राधिका की कंपनी को एडलवाइज म्युचुअल फंड ने टेकओवर कर लिया और राधिका को इस कंपनी की CEO नियुक्त किया गया। अभी भारत की सबसे युवा सीईओ में राधिका का नाम शामिल हैं।

राधिका की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 1 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक है। फिलहाल, वह एक लग्जरी लाइफ जी रही हैं। हालांकि, वह बतौर जज नया स्टार्टअप करने वालों को मोटिवेट भी करती हैं। इस ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने हर किसी के लिए एक उदाहरण पेश किया है कि सफलता की राह भले ही आसान नहीं होती, लेकिन यह नामुमकिन भी नहीं है। आप किसी चीज को पाने के लिए मेहनत करें, तो सफलता अपने आप आपके कदम चूमेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews