आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025-26 को लेकर करेंगी बैठक, राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ की जाएगी चर्चा

आज यानी 20 दिसंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त-वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर बैठक करेंगी। इस बैठक में देश के राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हो सकते हैं। चलिए जानते हैं आज होने वाली इस बैठक में किस विषय पर चर्चा की जा सकती है।
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025-26 को लेकर करेंगी बैठक, राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ की जाएगी चर्चा

वित्त-वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश के राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ एक बैठक आयोजित की है, जिसमें बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। दरअसल इस बैठक में राज्यों के वित्त मंत्रियों से जानकारी ली जाएगी कि राज्य की अपेक्षाएं इस बजट से क्या हैं?

20 दिसंबर को होने वाली इस बैठक में राज्यों के वित्त मंत्री सिफारिश का पिटारा लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष पहुंचेंगे और राज्यों की अपेक्षाओं को वित्त मंत्री के सामने रखेंगे। आज होने वाली यह बैठक कई मायनो में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 2025-26 के बजट से पहले आयोजित हो रही इस बैठक में राज्यों की उम्मीदें वित्त मंत्री के सामने रखी जाएगी।

कई सिफारिशों पर मुहर लग सकती है

दरअसल 20 दिसंबर को होने वाली यह बैठक राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी राज्य के वित्त मंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणसीतारमण के साथ बैठक में चर्चा करेंगे। इस बैठक के दौरान कई सिफारिशों पर मुहर लग सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो कई वित्त मंत्री अपने राज्य को विशिष्ट दर्जा देने की मांग भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने रख सकते हैं। इसके साथ ही विशेष वित्तीय पैकेज की मांग भी इस बैठक में वित्त मंत्री के सामने रखी जा सकती है।

कल होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक

आज होने वाली यह बैठक महाराष्ट्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है, महाराष्ट्र में हाल ही में चुनाव पूर्ण हुए हैं और महाराष्ट्र की ओर से कई मांगे इस बैठक में रखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र अपने माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) के लिए राजकोषी सपोर्ट की गुजारिश वित्त मंत्री के सामने कर सकता है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक के बाद जैसलमेर में कल यानी 21 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में भी अध्यक्षता करने वाली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews