444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7% से ज्यादा रिटर्न, इन चार FD स्कीम का उठाएं लाभ, सरकारी बैंक कर रहें ऑफर, देखें लिस्ट 

चार बैंक 4 अलग-अलग स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहे हैं। जिसपर आकर्षक ब्याज मिल रहा है। इस लिस्ट में एसबीआई भी शामिल है। आइए जानें कौन-सा बैंक सबसे अधिक रिटर्न ऑफर कर रहा है?
bank fd

फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह सेविंग्स में मदद करता है। बैंक स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर करते हैं, जो ग्राहकों को रेगुलर सावधि जमा की तुलना में अच्छा रिटर्न और अन्य सुविधाएं प्रदान करने का दावा करते हैं। इसमें लोन, बिना पेनल्टी प्री-मैच्योर विथ्ड्रॉल और अन्य कई सेवाएं शामिल है। वर्तमान में कई सरकारी बैंक डेढ़ साल की खास योजना ऑफर कर रहे हैं।

इस लिस्ट में देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भी शामिल है। एसबीआई के साथ- साथ केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक भी 444 दिन के टेन्योर पर 7% से अधिक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है। कुछ योजनाओं की डेडलाइन भी तय कर दी गई है। निर्धारित समय से भीतर इनमें निवेश किया जा सकता है। सभी स्कीम में ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का इनवेस्टमेंट कर सकते हैं।

एसबीआई अमृत वृष्टि स्कीम 

यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्पेशल स्कीम में से एक है। 16 मई को ही बैंक ने ब्याज दरों में 20 बीपीएस की कटौती की थी। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 444 दिन के टेन्योर पर 7.05% नहीं बल्कि 6.85% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% रिटर्न मिल रहा है।

इंड सिक्योर एफडी स्कीम

इंडियन बैंक अपने “IND Secure” स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7 .15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% ब्याज ऑफर कर रहा है। हाल में ही इसकी शुरुआत हुई है। ग्राहक 30 सितंबर 2025 तक इसका लाभ उठा सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा 

बीओबी भी ग्राहकों को 444 दिन की स्पेशल स्कीम ऑफर कर रहा है। इसका नाम स्क्वायर ड्राइव जमा योजना है। सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% रिटर्न मिल रहा है। दरें 5 मई से लागू हैं।

केनरा बैंक 

इस लिस्ट में पब्लिक सेक्टर का केनरा बैंक भी शामिल है। 10 अप्रैल 2025 से नई ब्याज दरें लागू हैं। सामान्य नागरिकों को बैंक 444 दिन के टेन्योर पर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews