नए के साल के अवसर पर खरीदने जा रहे हैं सोना? यहां जानें अपने शहरों का 10 ग्राम सोने का बुधवार 1 जनवरी का लेटेस्ट रेट

यदि आज आप नए साल के अवसर पर सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले आपको आज के ताजा भाव जान लेना चाहिए। आज यानी बुधवार 1 जनवरी को सोना और चांदी के भाव में परिवर्तन देखने को मिला है। नए भाव के चलते अब सोने की कीमत 77,700 के करीब और चांदी की कीमत 90,400 के करीब पहुंच चुकी है। आइए इस खबर हम जानेंगे अलग-अलग शहरों के आज के 18, 22 और 24 कैरेट के सोने के ताजा भाव….
नए के साल के अवसर पर खरीदने जा रहे हैं सोना? यहां जानें अपने शहरों का 10 ग्राम सोने का बुधवार 1 जनवरी का लेटेस्ट रेट

–Gold latest rate

Gold Silver Rate 1 January 2025 : अगर आप नए साल के पहले दिन सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है, तो आपको पहले 1 जनवरी का ताजा भाव जरूर जान लेना चाहिए। आज बुधवार को फिर से सोने चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि आज सोने के रेट में 10 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी के रेट में 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं अब नए रेट के चलते सोने के दाम 77,700 और चांदी के रेट ₹90,400 के पार पहुंच चुके है।

आज बुधवार को सराफा बाजार की ओर से जारी किए गए सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) नए भाव के मुताबिक, आज 1 जनवरी 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 71, 240 , 24 कैरेट के दाम 77,700 और 18 ग्राम 58,290 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज 1 किलो चांदी का भाव (Silver Rate Today) 90,400 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चलिए इस खबर में जानते है अलग-अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट…

Wednesday Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 58,290/- रुपये।
कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 58,170/- रुपये।
इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 58,210 चल रहा है।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 58,740/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 71,140/- रुपये ।
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 71,240/- रुपये ।
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 71,090/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 77,600 रुपये
दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 77,700/- रुपये।
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 77,550/- रुपये ।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 77,550/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Wednesday Silver Latest Rates

जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 90,400/- रुपये ।
चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 97,900/- रुपये है।
भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 90,400/ रुपए चल रही है।

GOLD खरीदना है? जानें कैसे चेक करें क्वालिटी?

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews