सावन सोमवार को सोना खरीदने की है तैयारी? ये है आज 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानिए अपने शहरों का भी 12अगस्त का ताजा भाव

सावन के चौथे सोमवार को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज 12 अगस्त का लेटेस्ट रेट जान लीजिए। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 70000 और चांदी के रेट 83000 के करीब आ गया है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….
gold silver rate

Gold Silver Rate 12 August 2024 : आज सावन सोमवार को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज 12 अगस्त का ताजा भाव जान लें ।आज सोमवार को फिर सोने चांदी की कीमतों में फिर उछाल आया है। आज 12 अगस्त को सोने के दाम में 270 रुपए का उछाल तो चांदी के भाव में 100 रु की गिरावट आई है।नई कीमतों के बाद सोने का भाव 70000 और चांदी के रेट 83000 के करीब आ गया है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….

सोने- चांदी का आज का लेटेस्ट रेट

आज सोमवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, आज 12 अगस्त 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 64,850, 24 कैरेट के दाम 70,730 और 18 ग्राम 53060 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 83, 000 रुपए चल रहा है।

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 53,060/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 52,940/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में 52980 और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 53,060/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 64 ,750/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 64 850/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 64, 700/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 70,630 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 70, 730/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 70, 580/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 70, 580/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

आज का चांदी का ताजा भाव

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 83, 000/- रुपये ।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 83, 000/- रुपये है।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 83,000 रुपए चल रही है।

सोना खरीदने से पहले जानें ये अहम बातें

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews