गोल्ड खरीदने का मूड है? ये है 14 दिसंबर का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, देखें अपने शहरों का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

संडे को सोने के रेट 1.34 लाख के पार और चांदी के भाव 2 लाख के अंदर ट्रेंड कर रहे है। आईए जानते है आपके शहर का 18K, 22K और 24 K सोने और 100 ग्राम चांदी का ताजा भाव...
Gold Silver Rates

__gold latest rate

Gold Silver Price 14 December 2025 : नए साल में घर में शादी या कोई बड़ा फंक्शन है और सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने की सोच रहे है तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए। आज 14 दिसंबर को सोने के भाव 1.34 लाख के पार और चांदी के दाम 2 लाख ट्रेंड कर रहे है। रविवार को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,22,900 , 24 कैरेट का भाव 1, 34,070 और 18 ग्राम सोने का रेट 1,00,580 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today)1,98,000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव……

रविवार का 18 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • दिल्ली व जयपुर सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,00,580रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 1,00,430/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 1,00,480 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,03,300/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

रविवार का 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,22,800/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 1,22,900/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 1 22,750/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

रविवार का 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,33,970 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1, 34, 070/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,33, 910/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,34,950 /- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

पढ़िए रविवार का आपके शहर का चांदी का लेटेस्ट रेट

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,98,000 /- रुपये
  • चेन्नई, मदुरै , विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में कीमत 2,10,000/- रुपये।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,98,000/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

GOLD SILVER : कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते है।

चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम

  • सोने के बाद अब 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्यूलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया है।चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं।
  • हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा।
    इससे तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं।
  • भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। 925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews