सोने की कीमत में फिर आया बड़ा बदलाव, ये है आज 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का भी 2 सितंबर का लेटेस्ट रेट

आज सोमवार को सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने के दाम 66, 850 और 24 कैरेट के दाम 72,920 पर ट्रेंड कर रहा है। 1 किलो चांदी का भाव 86000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….
gold silver rate

Gold Silver Rate 2 September 2024: सितंबर का महीना लग चुका है और आज 2 तारीख है, ऐसे में गणेश चतुर्थी से पहले सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने का सोच रहे है तो पहले आज सोमवार का ताजा भाव जान लें । आज शनिवार को सोने और चांदी के दाम में फिर बदलाव आया है। आज सोने के दाम में 270 तो चांदी के रेट में 1000 रु की गिरावट आई है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 72000 और चांदी के रेट 86000 के पार पहुंच गए है।

आज सोमवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, आज 2 सितंबर 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 66, 850 , 24 कैरेट के दाम 72,920 और 18 ग्राम 54,700 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। 1 किलो चांदी का भाव 86000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….

Monday Latest GOLD RATE

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 54,700/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 54,570/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 54,620 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 54,640/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 66 ,750/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 66, 850/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 66, 700/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 72,820 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 72, 920/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 72, 770/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 72, 770/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

आज का Silver का ताजा भाव

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 86,000/- रुपये ।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 91, 000/- रुपये है।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 86,000 रुपए चल रही है।

GOLD खरीदने से पहले जानें ये अहम बातें

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews