गोल्ड खरीदने का मूड है क्या ? ये है 20 दिसंबर का लेटेस्ट रेट, देखें अपने शहरों का 22-24 कैरेट का ताजा भाव

शनिवार को सोने का भाव 1.34 लाख और चांदी का रेट 2.10 लाख के पार ट्रेंड कर रहे है। अगर आपको सोना या चांदी खरीदना चाहते है तो आईए जानते है आपके शहर का 10 ग्राम सोने और 100 ग्राम चांदी का दाम....
gold latest rate

Gold Silver Price 20 December 2025 : दिसंबर का महीना बीतने को है और नए साल का आगमन होने वाला है। हम नए साल की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले आज 20 दिसंबर का ताजा भाव जान लीजिए।शनिवार को सोने की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है लेकिन चांदी के भाव में 5000 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। सोने के भाव 1.34 लाख और चांदी के दाम 2 लाख के पार ट्रेंड कर रहे है।आज 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,23,150/- , 24 कैरेट का भाव 1,34,330/- और 18 कैरेट सोने का रेट 1,00,790/- रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 2,14,000/- रुपए चल रहा है। आईए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव……

  • शनिवार का 18 कैरेट सोने का भाव: दिल्ली जयपुर सराफा बाजार में सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,00,790/- रुपये, कोलकाता मुंबई में 1,00,640/- रुपये, इंदौर भोपाल में 1,00,690/- और चेन्नई सराफा बाजार में 1,03,450/- रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
  • शनिवार का 22 कैरेट सोने का भाव: भोपाल इंदौर में सोने का भाव 1,23,050/, जयपुर लखनऊ दिल्ली सराफा में 1,23,150 रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 1 23,000/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।
  • शनिवार का 24 कैरेट सोने का भाव: भोपाल इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,34,230 रुपये, दिल्ली जयपुर लखनऊ चंडीगढ़ सराफा बाजार में 1, 34, 330/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू मुंबई सराफा बाजार में 1,34, 180/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,35,060 /- रुपये पर ट्रेंड कर रही है।
  • शनिवार का चांदी का लेटेस्ट रेट: जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई और दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,14,000 /- रुपये ट्रेंड कर रही है। चेन्नई, मदुरै , विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में 2,26,000/- रुपये और भोपाल व इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 2,14,000/ रुपए रेट चल रहा है।

GOLD SILVER : कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • सोना खरीदते समय ध्यान रखें 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते है।

चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम

  • सितंबर 2025 से चांदी की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू है। हालांकि चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं।
  • हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा।इससे तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं।
  • भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। 925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews