सोने की कीमतों में फिर आया बदलाव, ये है 25 दिसंबर का ताजा भाव, जानिए अपने शहरों का भी 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

गुरुवार को सोने व चांदी के भाव में फिर उछाल आया है। अगर आप क्रिसमस डे के मौके पर सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे है तो आइए जानते है आपके शहर का सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट...
gold latest rate

Gold/Silver Price Today : नए साल के आगमन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।  गुरुवार को सोने का दाम 1.39 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (320 रुपए की वृद्धि के बाद) और चांदी का भाव 2.34 लाख रुपए प्रति किलो (1000 रुपए के उछाल के बाद) के आसपास पहुंच गया है। अगर आप आज सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो पहले 25 दिसंबर 2025 (क्रिसमस डे) का 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लीजिए। सराफा बाजारों द्वारा जारी की गई नई कीमतों के अनुसार, 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,27,800/- , 24 कैरेट का भाव 1,39,400/- और 18 कैरेट सोने का रेट 1,04,590/- रुपए पर चल रहा है। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों के ताजा भाव…

देश के प्रमुख शहरों के सोने के भाव

  • गुरुवार को दिल्ली-जयपुर सराफा बाजार में 18 कैरेट सोने का भाव 1,04,590/- रुपये, कोलकाता-मुंबई में 1,04,440/- रुपये, इंदौर-भोपाल में 1,04,490/- और चेन्नई सराफा बाजार में 1,06,950/- रुपये पर चल रहा है।

  • गुरुवार के भोपाल-इंदौर में 22 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो 1,27,700/- रुपए चल रहा है। इसके अलावा जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में 1,27,800/- रुपये और हैदराबाद-केरल व कोलकाता- मुंबई सराफा बाजार में 1,27,650/- रुपये चल रहा है।

  • भोपाल-इंदौर में गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 1,39,300/- रुपये चल रहा है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ व चंडीगढ़ सराफा बाजार में 1,39,400/- रुपये, हैदराबाद-केरल व बेंगलुरु-मुंबई सराफा बाजार में 1,39,250/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,39,860 /- रुपये पर ट्रेंड कर रही है।

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

25 दिसंबर 2025 को जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,34,000/- रुपये ट्रेंड कर रही है लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों जैसे चेन्नई, मदुरै, विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में चांदी का रेट 2,45,000/- रुपये पहुंच गया है। भोपाल व इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 2,33,000/- रुपए चल रही है।

सोना खरीदते समय इन बातों का ज्ञान होना जरुरी

  • आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश में सोने-चांदी के बेंचमार्क रेट जारी करता है, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है, इसलिए शहरों के रेट्स अलग होते हैं।

  • IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं।

  • सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क (Hallmark Unique Identification) कोड के साथ, शुद्धता और मेकिंग चार्ज ज़रूर जांचें। यह सोने की शुद्धता की गारंटी होती है, जिसमें BIS लोगो, कैरेट, जौहरी की पहचान, टेस्टिंग सेंटर का निशान और एक यूनिक HUID नंबर होता है।

  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।

  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं लेकिन 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती है, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews