संडे को गोल्ड खरीदने जा रहे हैं? ये है 28 दिसंबर का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 22-24 कैरेट का ताजा भाव

Gold/Silver Price Today : संडे को सोने या चांदी की सोच रहे हैं और बाजार जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले देश के प्रमुश शहरों के ताजा भाव जान लीजिए, क्योंकि सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुआ है।
Gold Silver Rate

जनवरी 2026 के आगमन से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण सोने और चांदी के दामों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। रविवार को सोने के दाम 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी के भाव 2.51 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास चल रहे हैं। अगर आप आज सोना खरीदने के लिए बाजार जाने की सोच रहे हैं तो पहले 28 दिसंबर 2025 का 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लीजिए। शनिवार शाम (अवकाश के चलते रविवार को IBJA द्वारा भाव घोषित नहीं किए जाते हैं) को स्थानीय सराफा बाजार द्वारा जारी की गई कीमतों के अनुसार, 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1,29,600/- , 24 कैरेट का भाव 1,41,370/- और 18 कैरेट सोने का रेट 1,06,070/- रुपए पर चल रहे हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों का नवीनतम भाव…

रविवार को 18 कैरेट का भाव: दिल्ली-जयपुर में सोने का दाम 1,06,070/- रुपए चल रहा है। साथ ही कोलकाता-मुंबई में 1,05,920/- रुपए ट्रेंड कर रहा है। इंदौर-भोपाल में 1,05,970/- और चेन्नई में 1,08,500/- रुपए पर चल रहा है।

रविवार को 22 कैरेट का भाव : भोपाल-इंदौर में सोने कीमत की बात करें तो 1,29,500/- रुपए चल रहा है। इसके अलावा जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में 1,29,600/- रुपए ट्रेंड कर रहा है। हैदराबाद-केरल व कोलकाता- मुंबई में 1,29,450/- रुपए पहुंच गया है।

रविवार को 24 कैरेट का भाव : भोपाल-इंदौर में सोने की कीमत की बात करें तो 1,41,270/- रुपए चल रहा है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ व चंडीगढ़ में 1,41,370/- रुपए पहुंच गया है। हैदराबाद-केरल व बेंगलुरु-मुंबई में 1,41,220/- रुपए और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,41,820/- रुपए पर ट्रेंड कर रही है।

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

  • 28 दिसंबर 2025 को जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,51,000/- रुपए बनी हुई हैं।
  • दक्षिण भारत के राज्यों में चांदी की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। चेन्नई, मदुरै, विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में चांदी का रेट 2,74,000/- रुपए दर्ज हुआ है। हालांकि भोपाल व इंदौर में 1 किलो चांदी का दाम 2,51,000/- रुपए बना हुआ हैं।

सोना खरीदते समय इन बातों की जानकारी जरूरी

  1. गौरतलब है कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश में सोने-चांदी के बेंचमार्क रेट जारी करता है, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है, जिसके चलते अलग-अलग शहरों के भाव अलग-अलग होते हैं।
  2. IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं।
  3. सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क (Hallmark Unique Identification) कोड के साथ, शुद्धता और मेकिंग चार्ज ज़रूर जांचें।
  4. यह सोने की शुद्धता की गारंटी होती है, जिसमें BIS लोगो, कैरेट, जौहरी की पहचान, टेस्टिंग सेंटर का निशान और एक यूनिक HUID नंबर होता है।
  5. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  6. 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  7. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं लेकिन 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती है, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews