सोना खरीदने की प्लानिंग है क्या? ये है शनिवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का भी 4 जनवरी का लेटेस्ट रेट

नए साल के पहले महीने जनवरी में सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले शनिवार का लेटेस्ट रेट चेक कर लीजिए। नई दरों के बाद सोने के भाव 78,000और चांदी के रेट 91 हजार के करीब पहुंच गए है। आईए जानते है अलग अलग शहरों में आज 4 जनवरी को क्या चल रहा है 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव ...
gold silver rate today

Gold silver rate Today

Gold Silver Rate 4 January 2025 : नए साल के पहले महीने में सोना चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगर आप आज 4 जनवरी को सोना खरीदने की सोच रहे है तो पहले शनिवार का ताजा भाव जान लें ।आज सोने के भाव में 490 रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी के रेट में 1000 रुपए की गिरावट आई है। नई दरों के बाद सोने के दाम 78,000 और चांदी के रेट 91,000 के पार पहुंच गए है।

आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी (Gold Silver Price Today) की नई कीमतों के मुताबिक, आज 4 जनवरी 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 72, 300 , 24 कैरेट के दाम 78,860 और 18 ग्राम 59, 160 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव (Silver Rate Today) 91, 500 रुपए चल रहा है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव…

Saturday Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 59,160/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 59, 030/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 59, 070 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59, 600/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 72,200/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 72, 300/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 72,150/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 78,760 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 78, 860/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 78,710/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 78, 710/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Shaniwar Silver Latest Rates

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 91,500 /- रुपये ।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 99,000/- रुपये है।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 91,500 / रुपए ट्रेंड कर रहा है।

GOLD खरीदना है? जानें कैसे चेक करें प्योरिटी?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews