
Gold Silver Price Today 20 February 2024 : परिवार में कोई फंक्शन है किसी की शादी… और आप सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज 20 फरवरी का ताजा भाव चेक कर लें । आज मंगलवार को फिर सोने की कीमतों में हल्का उछाल आया है, लेकिन चांदी की कीमतों में 100 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है।नई कीमतों के बाद सोने का भाव 62000 और चांदी के दाम 75000 के पार पहुंच गए है।
आज मंगलवार का ताजा भाव
आज मंगलवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 20 फरवरी को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 57, 610 , 24 कैरेट के दाम 62,830 और 18 ग्राम 47140 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 75900 रुपए चल रहा है।
जानिए बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव
आज मंगलवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 57, 450/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 57, 610/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 57,460/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।
जानिए बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 62, 510 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 62, 830/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 62,680/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 63,280/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
जानिए 1 किलो चांदी का ताजा भाव
आज मंगलवार को जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 75, 900/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 77,400/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 75,900 रुपए चल रही है।
जानें सोने की शुद्धता के बारें में खास बातें
- ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

