Gold Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट, जानिए 10 अगस्त का भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का 22K 24K का रेट

Gold-Silver Rate Today: सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव गिरकर 1.51 लाख रुपए दर्ज किया गया है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट बढ़कर 2.33 लाख रुपए खुला है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी की कीमत 2.31 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।
gold latest rate

gold latest rate

अमेरिका-ईरान के बीच बदलते हालात और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी में बढ़त देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार, 10 अगस्त 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 151,709 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,32,532 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत 1,51,985 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,31,804 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.49 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.31 लाख रुपए पर है।

गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,388.20 प्रति औंस और चांदी $ 63.74 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की मजबूत संभावनाओं से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं को समर्थन मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के कारण अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों (MCX) पर पड़ रहा है। इसके अलावा चांदी की औद्योगिक मांग (सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी सेक्टर) में भारी वृद्धि होने के कारण चांदी की कीमतों में सोने से भी ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

अमेरिका -ईरान तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और WTI कच्चे तेल के दामों में मजबूती आई है। ब्रेंट क्रूड $83 प्रति बैरल और WTI क्रूड $78 प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है। तेल की कीमतों में बढ़त से एक बार फिर वैश्विक स्तर पर महंगाई का खतरा मंडराने लगा है। वैश्विक अनिश्चितता के कारण डॉलर इंडेक्सउच्च स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में दबाव में नजर आ रहा है।

इंदौर-भोपाल का आज का सोने-चांदी का भाव

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,52,440 रुपये बनी हुई है।
  • आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,39, 740 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,39,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का ताजा भाव

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,540 , 22 कैरेट का भाव 1,39,840 और 18 कैरेट का भाव 1,14, 450 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,44,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,49,900 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews