Gold Rate 29 July: फिर सस्ता हुआ सोना, ये है बुधवार का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव गिरकर 1.41 लाख रुपए के आसपास आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.16 लाख रुपए पहुंच गई है।
GOLD

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव और फेडरल रिजर्व बैंक के ब्याज दरों पर फैसले से पहले बुधवार को फिर सोने चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। 29 जुलाई 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,41, 400 रुपये प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,42,291 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,650 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,06,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। औद्योगिक मांग में बढ़त और वैश्विक दबाव के कारण MCX पर चांदी का भाव 2,16,526 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार चांदी की कीमत 2,17,349 रुपये किलो है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

अमेरिकी डॉलर, मजबूत अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल के दामों ने कीमती धातुओं के दामों पर दबाव बनाया। ब्रेंट क्रूड घटकर ~$86 प्रति बैरल पर आ गया है। डॉलर इंडेक्स 101.09 के आसपास कारोबार कर रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए मुनाफावसूली कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट संकट में अगर दोबारा तनाव बढ़ता है तो सोने और कच्चे तेल में फिर से तेजी आ सकती है। वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने-चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अमेरिका में ब्याज दरों पर आने वाले फैसले और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम बाजार की आगामी दिशा तय करेंगे।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने का भाव (Gold Rate Today)

इंदौर और भोपाल: 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,43,560 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31, 600 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ : 24 कैरेट सोने का भाव 1,43, 660, 22 कैरेट का भाव 1,31,700 और 18 कैरेट का भाव 1,07,780 प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का लेटेस्ट रेट (Silver Rate Today): मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,35,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,900 रुपये है।

काम की बातें

  • बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews