Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना, ये है 5 अगस्त का इंदौर-भोपाल का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, चांदी में भी उछाल

Gold-Silver Price Today: बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव बढ़कर 1.44 लाख रुपए के आसपास पहुंच गया है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट 2.23 लाख रुपए पर दर्ज किया गया है।
gold silver rate today

gold silver latest rate

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मची हलचल के बीच घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार में 5 अगस्त 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में फिर बढ़त देखने को मिली है। बुधवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,44,811 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,23,845 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वैश्विक अनिश्चितता और मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच स्पॉट गोल्ड $4,140 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। चांदी भी चढ़कर $60.80 प्रति औंस के पार पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों और डॉलर इंडेक्स के दबाव में आने से कीमती धातुओं पर असर पड़ा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भी सर्राफा बाजार को समर्थन मिला। ​ब्रेंट क्रूड घटकर $78.50 प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड $75.20 प्रति बैरल के आसपास आ गया है। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹95.30 -₹95.40 के दायरे में स्थिर बना हुआ है।

औद्योगिक व रिटेल मांग से चांदी को मजबूती मिली है। अमेरिका और मध्य पूर्व क्षेत्र (ईरान) के बीच जारी शांति वार्ताओं की अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनी हुई है, तब तक सर्राफा बाजार में तेजी का सकारात्मक रुझान बना रह सकता है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि बड़ा निवेश करने के बजाय गिरावट पर धीरे-धीरे (SIP या सिस्टमैटिक तरीके से) निवेश करें।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट (Gold Silver Rate)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,45,800 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,33, 650 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 18 कैरेट का दाम 1,09,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,40,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,900 , 22 कैरेट का भाव 1,33,750 और 18 कैरेट का भाव 1,09,460 प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,40,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,40,000 रुपये बनी हुए है।

जरूरी बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews