Gold Silver Price 30 August 2026 : ये है आज इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: रविवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1.56 लाख रुपए चल रहा है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.36 लाख रुपए बनी हुई है। आइए जानते हैं इंदौर-भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट..
gold silver rates

अगस्त महीने के आखिर हफ्ते में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ। 28 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 2,36,651 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.44 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो बनी हुई है।

रविवार का इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,58,390 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,18,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,290 , 22 कैरेट का भाव 1,45,100 और 18 कैरेट का भाव 1,18,730 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,59,900 रुपये बनी हुई है।

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रा बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बॉन्ड यील्ड में आए बदलावों के कारण वैश्विक स्तर पर सोने पर दबाव बना हुआ है।

ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष से कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ी है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें उछाल के साथ 88 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड का भाव $83.40 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर आकर्षित किया है। चुंकी जब भी भू-राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है, बुलियन बाजार को सहारा मिलता है।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 99.70 के स्तर पर है, जिससे अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखी गई है। इसके असर से भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹95.48 के करीब कारोबार कर रहा है। रुपया कमजोर रहने से भारत में सोने का आयात महंगा हो जाता है, जिससे घरेलू कीमतें ऊंची बनी रहती हैं।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews