Gold Silver Price : सोने चांदी की कीमतों में आई तेजी, जानिए आज का रेट

Gold Silver Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय बाजारों में आज गुरूवार को सोने चाँदी के भावों में तेजी देखी गई।  सोने का नया भाव (Gold Price) 48000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया वहीं चांदी की कीमत (Silver Price) 71421 प्रति किलो दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का समर्थन मिलने के बाद सोना चांदी (Gold Silver Price) दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख रहा।  सोने की कीमत में 237 रुपये का सुधार हुआ और दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Price) बढ़कर 47994 रूपए प्रति दस ग्राम हो गई।  इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोने की कीमत (Gold Price) 47,757 प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी। उधर अंतर राष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमत उछलकर 1874 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

ये भी पढें – शादी में आए बारातियों की ऐसे हुई आवभगत, मेंढक कूद कराई, देखिये Video

चांदी की कीमतो (Silver Price) में भी आज तेजी का रुख रहा।  दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price) 153 रुपये बढ़कर 71,421 प्रति कोलोग्राम पर बंद हुई।  इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी  71,268 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।  उधर अंतर राष्ट्रीय बाजार में आज गुरुवार को चांदी की कीमत (Silver Price)  में कोई खास तबदीली नहीं हुई और ये 27.80 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 ये भी पढें – 73 साल बाद देश में लाए जाएंगे दक्षिण अफ्रीकी चीता, मध्यप्रदेश का ‘कूनो’ होगा नया घर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews