Gold Silver Price Today : सोना चांदी की कीमतों में फिर तेजी, ताजा भाव देखकर ही खरीदें

Gold Silver Price Today : सोना चांदी की कीमतों में फिर तेजी, ताजा भाव देखकर ही खरीदें

Gold Silver Rate Today :  कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन आज शुक्रवार को सराफा बाजार की शुरुआत एक बार फिर गुरुवार की तरह ही झटके के साथ हुई, सोना और चांदी दोनों महंगी कीमत के साथ ओपन हुए। आज 17 मार्च 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 17 March 2023) जारी हुईं। आज सोना (24 कैरेट) 270 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगी कीमत के साथ ओपन हुआ जबकि चांदी 600 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी कीमत पर कारोबार करती हुई ओपन हुई।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 53,950/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 53,800/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 53,800/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 54,500/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 58,840/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 58,690/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 58,690/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59,450/- रुपये ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत 69,800/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 69,800/- रुपये है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 73,100/- रुपये है।

इस दिन जारी नहीं होते सोने चांदी के रेट

सराफा बाजार में रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों के दिन सोने चांदी के रेट जारी नहीं किये जाते हैं, इसके अलावा ध्यान देने योग्य एक बात और है वो ये कि बताई गई कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है,  टैक्स और मेकिंग चार्ज के आधार पर जगह के मुताबिक कीमतें बदल सकती हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews