Gold Silver Price Today : सोने में उछाल, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले जान लीजिए आज का ताजा भाव

gold silver rate

Gold Silver Rate Today 1 July : अगर आप जुलाई की पहली तारीख को सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज का ताजा भाव जान लें क्योंकि आज शनिवार को सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में फिर उछाल आया है। सोने में 200 रुपए प्रति 10 ग्राम  और चांदी में 1 किलो पर 500 रुपए का इजाफा हुआ है।

सराफा बाजार में सोने चांदी की जारी नई कीमतों (Gold Silver Rate Today 1 July 2023) के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने के दाम 200 रुपए की बढोतरी के साथ 54300 और 24 कैरेट के दाम 220 रुपए की बढोतरी के साथ 59220 पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांद 71900 पर ट्रेंड कर रही है।आज चांदी में 500 रुपए का उछाल आया है।

बड़े महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 54,300/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 54,150/- रुपये, हैदराबाद केरल और कोलकाता सराफा बाजार में 54,150/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 54,440/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

बड़े महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 59,220/- रुपये, मुंबई सराफा बाजार में 59,070/- रुपये, कोलकाता सराफा बाजार में 59,070/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59,350/- रुपये ट्रेड कर रही है।

चार महानगरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत 71,900/- रुपये है, मुंबई सराफा बाजार और कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 71,900/- रुपये है जबकि चेन्नई और हैदराबाद सराफा बाजार में कीमत 75,700/- रुपये है।

क्या होता है 22 और 24 कैरेट में अंतर

दरअसल, 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। वही 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews