अगस्त के पहले दिन अच्छी खबर, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें नए रेट

lpg price hike

LPG Cylinder Price: सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 1 अगस्त को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर अपडेट जारी किया है। एलपीजी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कटौती नजर आई है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में कटौती का असर देखने को मिला है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1680 हो गई है।

किस शहर में कितने दाम

अलग-अलग शहरों में सिलेंडर के भाव की बात करें तो कोलकाता में 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर में 93 रुपए की कमी आई है और अब यह 1802.50 में मिलेगा। चेन्नई में 19 किलो के सिलेंडर के दाम 1852.50 रुपए, मुंबई में 1640.50 हो गया है। पिछले दिनों से ये भाव सभी जगह बढ़े हुए थे।

घरेलू गैस की कीमत में बदलाव नहीं

एलपीजी सिलेंडर को लेकर जारी किए गए अपडेट में कमर्शियल सिलेंडर के भाव जरूर कम हुए हैं लेकिन घरेलू गैस की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो का एलपीजी घरेलू सिलेंडर मार्च से 50 रुपए महंगा हो गया था। दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए, कोलकाता में 1129 रुपए, मुंबई में 1102.50 रुपए और चेन्नई में 1118.50 रुपए है।

सीएनजी पीएनजी में बदलाव नहीं

तेल कंपनियों द्वारा सिर्फ घरेलू गैस ही नहीं बल्कि सीएनजी और पीएनजी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल डीजल के दाम काफी समय से नहीं बदले हैं और देश की राजधानी सहित कई जगहों पर कीमतें स्थिर बनी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews