Government Jobs: इस सरकारी बैंक ने लिया बड़ा निर्णय, देगी हजारों नौकरियां, डिविडेंड का भी किया ऐलान, पढ़ें खबर

Government Jobs: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर 13.70 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। इसके साथ ही SBI अब कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू करने की फिराक में है।
Government Jobs

Government Jobs: वर्तमान में, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) है। वहीं आपको बता दें SBI अब कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की फिराक में है। अपने तिमाही नतीजों के घोषणा के समय, एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने यह सूचना दी थी। उनके अनुसार, बैंक ने 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है, जिन्हें विभिन्न भूमिकाओं के लिए आईटी सहित ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें बैंक के विभिन्न विभागों में भेजा जाएगा।

जानिए बैंक के मौजूदा कर्मचारियों की संख्या:

दरअसल साल 2023-24 के वित्त वर्ष के अंत तक, एसबीआई में 2,32,296 कर्मचारी मौजूद है, जो 2022-23 के 2,35,858 कर्मचारियों की तुलना में कम है। इसलिए, नए कर्मचारियों की आवश्यकता है और उनकी भर्ती भी की जा रही है। इसके साथ ही दिनेश खारा ने वित्तीय परिणामों के दौरान बड़ी घोषणा की है। दरअसल उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के चौथे तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 24 फीसदी बड़ा और यह 20,698 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

जानिए क्या है SBI का प्लान:

जानकारी के अनुसार बैंक ने करीब 11-12 हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। नए भर्ती किए गए लोगों को बैंकिंग क्षेत्र में निपुणता प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इसके बाद, उन्हें विभिन्न भूमिकाओं में नियुक्त किया जाएगा। कुछ नए भर्ती किए गए लोगों को आईटी में भी स्थानांतरित किया जाएगा। ये सभी नए कर्मचारी अमूमन होंगे, लेकिन बैंक के पास एक प्रणाली है जिसमें एसोसिएट और अधिकारी स्तर पर करीब 85 फीसदी इंजीनियर होते हैं।

बैंक ने किया तगड़े डिविडेंड का ऐलान:

दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर 13.70 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। बैंक का शुद्ध एनपीए भी 31 मार्च 2024 को पिछले वर्ष के 0.67 फीसदी से 0.57 फीसदी पर आया है। साथ ही, बैंक की चौथी तिमाही के राजस्व में भी एक साल पहले के 1.06 लाख करोड़ रुपये से 1.28 लाख करोड़ रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews