सरकारी योजना: शादी के लिए सरकार लड़कियों को दे रही है 51 हजार रुपये, ऐसे उठाए योजना का लाभ, जाने

सरकारी योजना: शादी के लिए सरकार लड़कियों को दे रही है 51 हजार रुपये, ऐसे उठाए योजना का लाभ, जाने

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Government Scheme:- बेटियों की उम्र होते हैं माता-पिता को शादी की चिंता सताने लगती है। इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग प्रकार के योजनाएं चलाई जाती है। साथ ही समय के अनुकूल इन योजनाओं में बदलाव भी किए जाते हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना होता है। इसी प्रकार की एक योजना है “प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना”।

यह भी पढ़े… Audi भारत में इस कंपनी के साथ मिलकर लाएगी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी से बना रिक्शा, जाने

इस योजना के तहत लड़कियों की शादी के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹51000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ केवल अल्पसंख्यक समाज की लड़कियों द्वारा स्नातक डिग्री पूरी करने के बाद ही उठाया जा सकता है। इस योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय यानी मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय की लड़कियां शामिल है। बता दें की बेगम हजरत महल राष्ट्र छात्रवृत्ति का लाभ उठाने वाली लड़कियों को भी सरकार द्वारा शादी के लिए ₹51000 की सहायता राशि दी जाती है।

यह भी पढ़े… Poco F4 और Poco X4 GT के कीमत पर से उठा पर्दा, कम दाम में अच्छे फीचर्स, जाने कीमत और फीचर्स

लाभ उठाने के लिए करें आवेदन
  • अगर आप हैं इस योजना के पात्र है तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आजाद एजुकेशन फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • फिर पेज पर आपको “स्कॉलरशिप”का ऑप्शन दिखेगा और सिलेक्ट करें।
  • “शादी शगुन योजना फॉर्म” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा।
  • इस फॉर्म में अपने दस्तावेजों को सही से अपलोड करें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट होने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन स्लिप को अच्छे से संभाल कर रखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews