इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया डाउन टाइम अलर्ट, 24-26 जुलाई को बंद रहेंगी कई सेवाएं, जानें डिटेल

HDFC बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। तीन दिनों तक कई बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। इसमें क्रेडिट कार्ड, डीमैट ट्रांजेक्शन इत्यादि शामिल हैं। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
SBI HDFC Bank Alert

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग समय पर कई बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहने वाली है। जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा। लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए सही समय पर जरूरी ट्रांजेक्शन करने की सलाह दी जाती है।

बैंक ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे। निधारित समय के बाद सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी। इस दौरान अन्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 24 जुलाई रात 11:00 बजे से लेकर 25 जुलाई 1:00 AM तक पूरे 2 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखने और डाउनलोड करने की सुविधा नहीं मिलेगी।

25 जुलाई को ये सेवाएं भी बाधित रहेंगी

25 जुलाई को 1:00 AM से लेकर 5:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर डीमैट ट्रांजेक्शन की सेवा बाधित रहेगी। इससे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्रभावित होगी। वहीं 25 जुलाई को 1:00 AM से लेकर 4:00 AM पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड रीवार्ड प्वाइंट रिडेंप्शन की सुविधा नहीं मिलेगी।

26 जुलाई को बाधित रहेगी यह सर्विस

एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 26 जुलाई 12:00 AM से लेकर 4:00 AM तक पूरे 4 घंटे फॉरेस्ट प्रिपेयर्ड कार्ड से जुड़ी सेवाएं बाधित रहने वाली है। इस दौरान नेट बैंकिंग पर प्रीपेड कार्ड के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इसके अलावा Ecom, एटीएम विड्रोल, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन भी काम नहीं करेगा। कस्टमर पोर्टल लॉगिन और सर्विसेज सर्विसिंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews