HDFC बैंक ने लॉन्च किया पहला वर्चुअल क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे कई फीचर्स, 5% कैशबैक, इतनी होगी फीस, जानें डिटेल

HDFC Bank ने नया वर्चुअल क्रेडिट कार्ड "Pixel" लॉन्च किया है। यह 100% डिजिटल है। यूजर्स को कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
\credit card

HDFC Bank Virtual Credit Card: एचडीएफसी बैंक ने अपना पहला वर्चुअल क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इस क्रेडिट में कई खूबियाँ मिलती है। देश के बड़े बड़े प्राइवेट बैंक अपने इस डिजिटल कार्ड का नाम “Pixel” रखा है, जो वीजा नेटवर्क पर लॉन्च हुआ है। यह कार्ड ग्राहकों के लाइफस्टाइल के अनुकूल कस्टमाइज बेनेफिट्स प्रदान करता है।

डिजिटल क्रेडिट कार्ड के बारे में

पिक्सल क्रेडिट कार्ड के दो वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसमें PIXEL Play और PIXEL GO शामिल हैं। पिक्सल प्ले को पर्सनल लाभ के साथ खुद के कार्ड बनाने की अनुमति होती है। वहीं पिक्सल गो को शुरुआती लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, यह क्रेडिट स्कोर बनाने में मदद करता है। कार्ड की एनुअल फीस 500 रुपये होगी।

100% डिजिटल होगा क्रेडिट कार्ड

बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक पिक्सल क्रेडिट कार्ड 100% डिजिटल है। इसे यूज करने के लिए PayZapp ऐप इन्स्टॉल करना होगा। इसमें दस्तावेज, ईमेल और कॉलिंग की जरूरत भी नहीं पड़ती है। ग्राहक Payzapp के जरिए ईएमआई रिपेमेंट कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले PayZapp ऐप इन्स्टॉल करें। फिर “Apply Now For PIXEL Play” के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें। आपको डिजिटल क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा। ऐप पर ही रिवार्ड्स, ईएमआई, स्टेटमेंट्स, कार्ड ब्लॉक और अन्य सेवाएं उपलब्ध होगी।

कौन उठा सकता है लाभ?

इस क्रेडिट कार्ड के लिए 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के Salaried यूजर्स आवेदन कर सकते हैं। ग्राहक का मासिक वेतन 25 हजार रुपये होना चाहिए। सेल्फ एम्पलॉयड ग्राहक, जिनकी उम्र 21-65 वर्ष के बीच हि और आईटीआर 6 लाख रुपये सलाना है, वे आवेदन कर सकते हैं।

मिलेंगे कई रिवार्ड्स

  • इनमें से दो पैक पर मिलेगा 5% कैशबैक

– डाइनिंग एवं एंटरटेंमेंट कैटेगरी- बुक MyShow और  Zomato
– ट्रैवल कैटेगरी- मेक माय ट्रिप और उबर
-Grocery कैटेगरी- Blinkit और रिलायंस स्मार्ट बाजार
-इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी- क्रोमा और रिलायंस डिजिटल
-फैशन कैटेगरी- Nykaa और Myntra

  • ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 3% का कैशबैक

-Amazon या फ्लिपकार्ट या PayZapp

  • अन्य खर्चों पर 1% का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews