ईरान-पाकिस्तान में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,100 और निफ्टी 384 टूटा

ईरान-पाकिस्तान में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,100 और निफ्टी 384 टूटा

17 जनवरी, 2024: आज, यानी 17 जनवरी को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जानकरी के अनुसार शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 1,130 अंकों की गिरावट के साथ 71,998 के स्तर पर खुला है। इसके साथ ही, निफ्टी में भी 384 अंकों की गिरावट हुई है, जिसके चलते 21,647 के लेवल पर निफ़्टी ओपन हुआ है। आज के दिन की शुरुआत में ही सेंसेक्स के करीब 30 शेयरों में से 26 में गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि सिर्फ 4 में तेजी है। जानकारी के अनुसार आज ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है, जिसमें HDFC बैंक के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

आरंभिक विश्लेषण के अनुसार, इजरायल-हमास युद्ध के बाद अब ईरान और पाकिस्तान में तनाव के कारण जियो टेंशन फिर बढ़ने लगी है। इसके कारण मार्केट में यह बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तनाव की वजह से मार्किट को सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता है।

इस दौरान, डी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के IPO में निवेश का आखिरी मौका है। मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO में निवेश का आखिरी मौका 17 जनवरी तक है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,171.58 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वक्त बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, और निवेशकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति को लेकर और भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews