कच्चे तेल में आया भारी उछाल, MP के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, नए रेट जारी, जानें ताजा भाव

कच्चे तेल में आया भारी उछाल, MP के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, नए रेट जारी, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानि 27 जुलाई को क्रूड ऑयल में भारी उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 1.03%  वृद्धि के साथ 83.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई 1.13% बढ़ोत्तरी के साथ 79 डॉलर के पार पहुँच चुका है। रोज की तरह आज सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

इन राज्यों में बदले ईंधन के भाव

बिहार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब और पश्चिम बंगाल में आज ईंधन के भाव में हल्का इजाफा देखा गया है। वहीं मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में गुरुवार को गिरावट आई है।

एमपी के कई जिलों में आज महंगा हुआ पेट्रोल

एमपी के कई जिलों में आज पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव देखा गया है। कहीं वृद्धि तो कहीं कमी आई है। अनूपपुर में 0.27 रुपये, अशोकनगर में 0.49 रुपये, बालाघाट में 0.62 रुपये, बैतूल में 0.20 रुपये, धार में 0.50 रुपये, खरगोन में 0.99 रुपये, रतलाम में 0.12 रुपये, सागर में 0.29 रुपये, सीहोर में 0.13 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये और उज्जैन में 0.11 रुपये की वृद्धि पेट्रोल में हुई है। इन शहरों में डीजल का भी ऐसा ही हाल है।

यहाँ देखी गई नरमी

भोपाल, अलीराजपुर, छतरपुर, दतिया, डींडोरी, ग्वालियर, हरदा, जबलपुर, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नीमच, सीधी, सिंगरौली, उमरिया और विदिशा में फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। राजगढ़ में पेट्रोल के कीमत में 1.24 रुपये और डीजल में 1.13 रुपये की गिरावट आई है। इसके अलावा मुरैना, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, आगर मालवा, रायसेन और शहडोल में भी ईंधन के भाव मे गिरावट दर्ज की गई है।

इन शहरों में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये के पार

रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये प्रति लीटर है, जो देश के सभी महानगरों से ज्यादा है। इसके अलावा श्योपुर, बालाघाट और अनूपपुर में भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये के पार पहुँच चुकी है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल का रेट 108.65 रुपये और डीजल का 93.90 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews