हिंदुस्तान यूनिलीवर अपने आइसक्रीम बिजनेस ‘क्वालिटी वॉल्स’ को BSE और NSE पर कराएगी लिस्ट

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर हो सकती है। दरअसल, हिंदुस्तान यूनिलीवर अब अपने आइसक्रीम बिजनेस को शेयर बाजार में उतार रही है। कंपनी इसे जल्द ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट कर सकती है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर अपने आइसक्रीम बिजनेस 'क्वालिटी वॉल्स' को BSE और NSE पर कराएगी लिस्ट

एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 22 जनवरी को बोर्ड की मीटिंग में एक बड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी। दरअसल, कंपनी अपने अलग हुए आइसक्रीम बिजनेस क्वालिटी वॉल्स को शेयर बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी इसे जल्द ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट कर सकती है।

कंपनी ने इसके लिए स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है। एचयूएल अपने शेयरहोल्डर्स को 1:1 रेशियो में क्वालिटी वॉल्स के शेयर देने वाली है। इसके साथ ही कंपनी क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड को एक इंडिपेंडेंट और पब्लिकली लिस्टेड कंपनी के रूप में काम करेगी।

कंपनी ने दी जानकारी

बता दें कि हिंदुस्तान यूनिलीवर के आइसक्रीम बिजनेस के डी-मर्जर को मंजूरी मिल चुकी है। नवंबर 2024 में कंपनी के बोर्ड ने इसे मंजूरी दी थी, जिसका गठन सितंबर 2024 में किया गया था। वहीं, डी-मर्जर और लिस्टिंग के बाद कंपनी की पूरी शेयरहोल्डिंग हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरहोल्डर्स को मिल जाएगी। कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इस मर्जर के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर दुनिया की सबसे बड़ी आइसक्रीम बिजनेस कंपनी बन जाएगी। कंपनी अपने पोर्टफोलियो, ब्रांड और इनोवेशन के साथ बाजार में आगे बढ़ने का काम करेगी। बता दें कि वित्त वर्ष 2024 में हिंदुस्तान यूनिलीवर का टर्नओवर 1,595 करोड़ था।

कंपनी एक बड़ी डील को साइन कर रही

इसके साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर अपने बिजनेस को और बढ़ा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जयपुर के स्टार्टअप को खरीदने की योजना बना रही है। कंपनी जयपुर बेस्ड स्किनकेयर स्टार्टअप मिनिमलिस्ट को खरीदने की योजना बना चुकी है। यह डील 3,000 करोड़ रुपए की हो सकती है। यदि यह डील हो जाती है, तो 630 करोड़ रुपए वाली वैल्यूएशन की कंपनी मिनिमलिस्ट की वैल्यूएशन 3,000 करोड़ रुपए हो जाएगी। हालांकि, बीते एक साल में हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का शेयर 0.21% गिरावट के साथ 2,340 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इस शेयर में 1.50% की गिरावट देखने को मिली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews