इस सरकारी बैंक ने दी गुड न्यूज, सस्ता किया होम लोन, ब्याज दरों में कटौती, प्रोसेसिंग फीस भी माफ, पढ़ें पूरी खबर

Bank loan

Home Loan Interest Rate: नए साल की शुरुआत में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) ने होमबायर्स को गुड न्यूज दी है। इस सरकारी बैंक ने होम लोन के ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इन्टरेस्ट रेट में 0.15% गिरावट हुई है। वर्तमान में बैंक 8.35% के ब्याज दर पर आवास कर्ज दे रहा है। बैंक न्यू ईयर धमाका ऑफर के तहत कार, होम और रीटेल गोल्ड लोन के प्रोसेसिंग फीस को माफ करने का फैसला भी लिया है।

बैंक ने क्या कहा?

BOM ने अपने बयान में कहा, “हम ब्याज दर और होम लोन में प्रोसेसिंग फीस की छूट का डबल बेनेफिट अपने सभी ग्राहकों के बेहतर वित्तपोषण समाधान प्रदान करने और उनके आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद की बैंक की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

ग्राहकों को मिलेंगे कई फायदे

30 वर्ष से 75 वर्ष आयु के भारतीय नागरिक होम लोन प्राप्त कर सकते हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भारत में सबसे सस्ता होम लोन प्रदान करने का दावा अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर किया है। महिलाओं और डिफेंस कर्मचारियों को 0.5% एक्स्ट्रा छूट का लाभ मिलेगा। बैंक ने प्री-क्लोजर, पार्ट पेमेंट और प्री-पेमेंट शुल्क माफ करने की घोषणा कर दी है। कार और गोल्ड लोन पर तीन ईएमआई की छूट मिलेगी 5 साल पूरे होने पर पहली ईएमआई की छूट, 10 वर्ष होने पर दूसरी ईएमआई छूट और लोन की अवधि पूरी होने तीसरी ईएमआई की छूट (15 वर्ष या इससे अधिक अवधि) मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews