HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने महंगा कर दिया लोन, बढ़ा EMI का बोझ, इतनी बढ़ी ब्याज दरें

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने महंगा कर दिया लोन, बढ़ा EMI का बोझ, इतनी बढ़ी ब्याज दरें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी HDFC बैंक के ग्राहक हैं तो यह खबर अपने लिए काम ही साबित हो सकती है। एक बार भी बैंक ने लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी है। बैंक ने मर्जीनल कॉस्ट फंड्स बेस्ड लेंडींग रेट में वृद्धि कर दी है। MCLR में 10 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया गया है। बता दें की लोन की नई दरें 7 सितंबर 2022 को लागू होंगे। मई से लेकर अबतक 5 बार बैंक ने MCLR में वृद्धि कर दी है।

यह भी पढ़े… Google Pixel 7 इस दिन होगा लॉन्च, लिस्ट में पहला Smartwatch भी है शामिल, यह तारीख कर लें नोट

बैंक के इस फैसले का सीधा असर ईएमआई भी पड़ेगा। होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन सभी प्रकार का लोन महंगा हो गया है। हाल में आरबीआई ने भी पॉलिसी रेट में वृद्धि की थी, जिसके बाद बैंकों ने यह फैसला लिया है। सभी अवधियों के लोन की ब्याज दरों पर इजाफा किया है। इससे पहले बैंक ने MCLR पर 0.25 फीसदी का इजाफा किया था। वहीं जून में भी 0.35 फीसदी का इजाफा किया गया था।

यह भी पढ़े… Share Market में बड़ी गिरावट, देखें Sensex और Nifty का हाल

वहीं जुलाई ने 0.20 फीसदी और अगस्त में 0.10 फीसदी की वृद्धि हुई थी। हाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की वृद्धि की थी। HDFC बैंक ने 1 साल के लोन अवधि में 8.20 फीसदी MCLR की वृद्धि की थी। 2 साल की अवधि पर 8.30 फीसदी, 3 साल की अवधि पर 8.40 फीसदी, 6 महीने की अवधि पर 8.05 फीसदी MCLR में वृद्धि हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews