जनवरी में इन 4 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू, जानें ग्राहकों को मिल रहा कितना रिटर्न?

कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। लिस्ट में शामिल सभी बैंक 7% से अधिक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है?
bank fd

जनवरी में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में प्राइवेट और सरकारी  बैंकों के साथ-साथ स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है। किसी ने इन्टरेस्ट रेट में इजाफा तो किसी ने गिरावट की है।

कई लोग FD को निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प मानते हैं। इसमें निर्धारित समय पर ब्याज मिलता रहता है। बार-बार इन्वेस्टमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ती। बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। आइए जानें साल 2025 के पहले महीने में किन-किन बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है-

इन सरकारी बैंकों ने किया ब्याज दरों में बदलाव

  • पब्लिक सेक्टर के पंजाब एंड सिंध बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए नए रेट 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 4 प्रतिशत से लेकर 7.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। 180 दिन से अधिक के एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।
  • पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के लिए नए रेट ग्राहकों के लिए लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज बैंक दे रहा है।

लिस्ट में यह लघु वित्त बैंक शामिल

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के लिए नए रेट 20 जनवरी 2025 से प्रभावी हैं। 7 दिन से लेकर 120 महीने के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 8.10% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4.25 प्रतिशत से लेकर 8.60% ब्याज मिल रहा है।

इस प्राइवेट बैंक ने किया फिक्स्ड डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में संशोधन (Fixed Deposit) 

प्राइवेट सेक्टर फेडरल बैंक ने भी फिक्स्ड डिपाजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट वर्तमान में प्रभावी हैं। 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.50% ब्याज मिल रहा है। सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews