
Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करनी की अंतिम तारीख नजदीक। यदि आपने ने अब तक आईटीआर नहीं भरा है तो 31 जुलाई तक जल्द से जल्द यह काम निपटा लें। वरना आपको जुर्माना भी भरना पड़ता है। आप घर बैठे WhatsApp के जरिए ITR फाइल कर सकते हैं। तरीका भी काफी आसान होता है। क्लियरटैक्स आईटीआर की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक खास सुविधा प्रदान कर रहा है।
टैक्सपेयर्स के लिए आईटीआर प्रक्रिया होगी आसान
ClearTax ने करदाताओं के लिए खास सेवा शुरू की है। हालांकि इसका लाभ केवल आईटीआर 1 और आईटीआर 4 फॉर्म वाले टैक्सपेयर्स उठा सकता है। क्लियरटैक्स की इस सुविधा भारत में करीब 2 करोड़ से अधिक करदाताओं के लिए इनकम टैक्स रिटर्न की प्रक्रिया को आसानी बनती है। इसमें यूजर्स को चैट -बेस्ड अनुभव भी मिलता है। यह सर्विस 10 भाषाओं में उपलब्ध है। मदद के लिए AI बोट मिलता है। सही टैक्स रिजिम की जानकारी भी प्रदान करता है। प्लेटफॉर्म डेटा सुरक्षा का दावा भी करता है।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
व्हाट्सएप पर आईटीआर फाइल करने के लिए आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स और ईमेल आईडी की जरूरत पड़ती है। टैक्सपेयर्स टैक्स रिटर्न फाइल करने से इन दस्तावेजों को अपने पास रख लें।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- व्हाट्सएप पर आईटीआर फाइल करने के सबसे पहले क्लियरटैक्स का नंबर सेव करें।
- 10 में से किसी भी एक भाषा को चुनें। जिसके बाद आपको वेलकम मैसेज जाएगा।
- पैन की जानकारी दर्ज करें। पैन कार्ड की फोटो अपलोड करें।
- आधार कार्ड और जन्मतिथि की जानकारी पूछी जाएगी। फिर ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
- ईमेल पर एक ओटीपी जाएगा। जिसे चैट बॉक्स में दर्ज करें।
- आईटीआर 1 या आईटीआर 2 फॉर्म को चुनें। इसमें AI बॉट मदद करेगा।
- फॉर्म में दर्ज की कई जानकारी को चेक करें। एडिट करें और कंफर्म करें।
- पेमेंट का भुगतान करें। आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा।

