MP में हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा, आज इतने बढ़े ईंधन के दाम, इन शहरों में पेट्रोल सबसे महंगा, जाने

MP में हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा, आज इतने बढ़े ईंधन के दाम, इन शहरों में पेट्रोल सबसे महंगा, जाने

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Price of petrol and diesel) में उतार-चढ़ाव जारी है। आज प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा देखा गया। बीते दिन यानी 2 जुलाई 2022 को पेट्रोल की कीमत 109.45 रुपये प्रति लीटर थी, वही आज पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है। डीजल की कीमत आज 94.90 रुपये प्रति लीटर देखी गई है। वही पेट्रोल की कीमतों में 0.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल की किम में 0.24 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़े… मुरैना: एक बार फिर मिर्ची बाबा ने मचाई खलबली, बोले “फायर है अपुन”, जाने पूरा मामला

अनुपुर, रीवा और शहडोल में में पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है, यहां पर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक है। अन्य शहरों की बात करें तो अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, कटनी, खरगोन, पन्ना, सतना, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े… छात्रों का इंतजार होगा खत्म, CBSE टर्म-2 10वीं के परिणाम 4 जुलाई को जारी होने की संभावना, ICSE-ISC रिजल्ट पर बडी अपडेट

विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, राजगढ़, मुरैना, जबलपुर, झाबुआ, इंदौर, हरदा, ग्वालियर, देवास और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। बेतूल, अगरमालवा, भिंड, छतरपुर, दतिया, धार, गुना, होशंगाबाद, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, शाजापुर और टीकमगढ़ में एक लीटर पेट्रोल 109 रुपये के आसपास की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews