LPG Price : नए साल से पहले राहत! गैस सिलेंडर के दामों में कटौती, जानें आपके शहर में कितने कम हुए रेट

दिसंबर से तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है, लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
LPG

LPG Cylinder Price Cut: आज सोमवार से दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और नए साल 2026 से पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम घटा दिए हैं। नई दरें 1 दिसंबर 2025 से लागू होंगी।इससे होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कमर्शियल इंस्टीट्यूशंस को राहत मिलेगी। हालांक‍ि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। बता दे कि इससे पहले नवंबर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में 5 रुपये और सितंबर में 51 रुपये तक की कटौती की गई थी लेकिन अक्‍टूबर में कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 16 रुपये बढ़ाए गए थे।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे 

दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है जिससे कीमतों में बदलाव होता है। सरकारी तेल कंपनियां बाजार के अनुसार घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं।इससे घरेलू उपभोक्ताओं और व्यवसायों पर सीधा असर पड़ता है। आज 1 दिसंबर सोमवार को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है लेकिन घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।पिछले कई महीनों से गैस सिलेंडर की कीमतों में यही पैटर्न देखने को मिल रहा है। देश में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम पुराने ही चल रहे है। वर्तमान में ज्‍यादातर शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 850 से 960 रुपये के बीच चल रही है।अप्रैल में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई थी।

बड़े शहरों के कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम

  • इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दिसंबर से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1,580.50 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत फिलहाल 1590.50 रुपये थी ।
  • कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 1694 रुपये से कम होकर 1684 रुपये , मुंबई में वाणिज्यिक सिलेंडर 1542 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये और चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 1750 रुपये से कम होकर 1739.50 रुपये हो गया है।
  • दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये , चेन्नई में ₹868.50 और कोलकाता में 879 रुपये पर स्थिर है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews