
LPG Cylinder Price: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के पहले दिन तेल कंपनियों ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) यूजर्स को बड़ी राहत दी है।1 अप्रैल 2025 को तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में 41 रुपये की कटौती की है। इससे फूड और कुकिंग बिजनेस वाले व्यवसायियों को राहत मिलेगी।
दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमत में बदलाव होता है। सरकारी तेल कंपनियां बाजार के अनुसार घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं।इससे घरेलू उपभोक्ताओं और व्यवसायों पर सीधा असर पड़ता है।इसी क्रम में तेल कंपनियों ने 19 KG वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए है लेकिन 14KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
आईए जानते है दिल्ली से पटना तक नए रेट्स
- इंडियन ऑयल की ओर से जारी किए गैस सिलेंडर के नए दामों के मुताबिक, एक अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये की कटौती की गई है,इसके बाद इसकी कीमत 1803 से घटकर 1762 रुपये हो गई है।
- बिहार की राजधानी पटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम गिरकर अब 2031 रुपये हो गए हैं।वहीं 14 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर यहां 901 रुपये में मिल रहा है।
- कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 मार्च में 1913 रुपये थी, जो 44.50 रुपये की कटौती के साथ अब 1868.50 रुपये कर दी गई है।
- मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये से घटकर 1713.50 रुपये, जबकि
- चेन्नई में ये 1965 रुपये से कम करके 1921.50 रुपये कर दी गई है।
- भोपाल में कीमत 1,834 रुपये (पहले 1,875 रुपये, 41 रुपये की कमी) और इंदौर में रेट 1,851 रुपये (पहले 1,892 रुपये, 41 रुपये की कमी) पर पहुंच गए है।
इस बार भी घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं
अप्रैल की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में संशोधन किया है, लेकिन 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें यथावत बनी हुई हैं । ये लगातार 11 महीना है जब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पिछले महीने ही 1 मार्च 2025 को तेल कंपनियों ने प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी फरवरी में 7 रुपये की कटौती के बाद हुई थी, जो बाजार में चल रही अस्थिरता को दर्शाती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

