
__indian stock market
आज यानी 22 अगस्त शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 81,650 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी में भी आज 110 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसके चलते कारोबार 24,970 के स्तर पर देखा गया। आज आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और अदानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। चलिए जानते हैं, आज भारतीय शेयर बाजार का कारोबार कैसा रहा।
सबसे पहले बता दें कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आज 24 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिए, जबकि 6 शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। आज बल, एम एंड एम के अलावा टाटा मोटर्स में हल्की तेजी नज़र आई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट का लाल निशान दिखाई दिया, जबकि 18 में तेजी का रुख देखने को मिला। आज आईटी, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट का सामना किया गया।
ग्लोबल बाजार के कारोबार पर नजर डालें
ग्लोबल बाजार में आज कारोबार मिला-जुला देखने को मिला। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की तेजी लेकर 3,796 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नज़र आया। जापान के निक्केई में 0.012 प्रतिशत की तेजी के चलते कारोबार 42,615 के स्तर पर देखा गया। हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स आज 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,201 के स्तर पर बंद हुआ और कोरिया का कॉस्पी 0.78 प्रतिशत की तेजी लेकर 3,166 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इससे पहले 21 अगस्त को अमेरिका का डॉव जोन्स मार्केट 0.34 प्रतिशत की गिरावट के चलते 44,786 के स्तर पर बंद हुआ था।
कैसा था बीते दिन का कारोबार?
वहीं, भारतीय शेयर बाजार के बीते दिन यानी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन 21 अगस्त के कारोबार पर नज़र डाली जाए तो सेंसेक्स ने 143 अंकों की बढ़त लेकर 82,001 के स्तर पर कारोबार बंद किया। जबकि निफ्टी 33 अंकों की उछाल के साथ 25,084 के स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप 6 अंकों की तेजी के साथ 53,186 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई मिड कैप 56 अंकों की तेजी के साथ 45,994 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के अंत तक सिप्ला, डॉ. रेड्डीज़ और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों में शानदार तेजी दिखाई दी, जबकि टाटा कंज्यूमर, बजाज ऑटो और जोमैटो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

