आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, डोनाल्ड ट्रम्प के 25% टैरिफ के ऐलान का दिखा असर

आज कारोबार में टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जोमैटो के शेयर हरे निशान में नजर आ रहे हैं, जबकि टाटा मोटर्स, रिलायंस, महिंद्रा और एयरटेल के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज सेंसेक्स 500 अंक गिरकर, जबकि निफ्टी 150 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है।
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, डोनाल्ड ट्रम्प के 25% टैरिफ के ऐलान का दिखा असर

आज यानी 31 जुलाई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। डोनाल्ड ट्रंप के 25% टैरिफ के ऐलान के बाद भारतीय बाजार ने गिरावट का रुख अपनाया है। आज टाटा मोटर्स, रिलायंस, महिंद्रा और एयरटेल के शेयर्स में लगभग 1% से ज्यादा की गिरावट दिखाई दी है, हालांकि जोमैटो, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में आज मामूली बढ़त दिखाई दी है।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 में आज लाल निशान में कारोबार नजर आया, जबकि 6 शेयर्स में आज तेजी देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी पर नजर डालें तो आज 50 शेयर्स में से 42 में लाल निशान में कारोबार, जबकि आठ शेयर्स में तेजी नजर आई है। हालांकि आज NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1.57% की गिरावट और कंज्यूमर ड्युरेबल्स में 1.10% की गिरावट देखने को मिली है। आज कारोबार के दौरान ऑटो, बैंकिंग और मेटल के शेयर भी गिरते हुए दिखाई दिए हैं।

एशियाई मार्केट पर नजर डालें

एशियाई मार्केट पर नजर डाली जाए तो आज जापान के निक्केई में 0.90% की तेजी के चलते कारोबार 41020 के स्तर पर, जबकि कोरिया के कॉस्पी में 0.33% की बढ़त के साथ कारोबार 3243 के स्तर पर देखा गया है। हालांकि आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.68% की गिरावट लेकर 3591 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.12% की गिरावट के साथ 24894 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 30 जुलाई को अमेरिका का डॉव जोन्स 0.38% की गिरावट के चलते 44461 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.15% की तेजी देखी गई थी।

बीते दिन का कारोबार कैसा था?

20 दिन के भारतीय कारोबार पर नजर डाली जाए तो 30 जुलाई को सेंसेक्स में 144 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी और कारोबार 81482 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी दिन के अंत तक 34 अंकों की तेजी लेकर 24855 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ। इस दौरान सन फार्मा, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयर्स लगभग 4.72% बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि टाटा मोटर्स और पावर ग्रिड में 3.48% की गिरावट देखने को मिली। बीते दिन निफ्टी के 50 शेयर्स में से 21 में बढ़त के साथ कारोबार, जबकि 29 शेयर्स में गिरावट का दौर देखने को मिला।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews