
भारतीय शेयर बाजार पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़त में शुरू हो रहा है। आज यानी 12 सितंबर को एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ है। आज सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के चलते कारोबार 81,700 के स्तर पर देखा गया है, जबकि निफ्टी में आज 50 अंकों का उछाल है, जिसके चलते कारोबार 25,050 के स्तर पर देखने को मिला है। आज कारोबार के दौरान बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर में शानदार तेजी दिखाई दे रही है।
सेंसेक्स के आज 30 शेयरों में से 24 में जबरदस्त तेजी नजर आई है, जबकि 6 शेयर आज भी गिरावट लेकर कारोबार करते हुए नजर आए हैं। निफ्टी के ज्यादातर शेयर आज हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीते दिन भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ था और आज फिर बाजार ने इस लाइन को बरकरार रखा है।
एशियाई बाजार में भी आज तेजी
एशियाई बाजार भी आज तेजी में कारोबार कर रहे हैं। दरअसल, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज 9 अंकों की तेजी लेकर 3,884 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि जापान के निक्केई में आज 0.73% की तेजी के चलते 44,694 का स्तर देखा गया है। वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स आज 1.43% की तेजी लेकर 26,458 के स्तर पर नजर आया है और कोरिया का कोस्पी भी आज 40.29 अंकों की तेजी लेकर 3,384 के स्तर पर देखा गया है। बता दें कि इससे पहले 11 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोंस 617 अंकों की तेजी लेकर 46,108 के स्तर पर बंद हुआ था।
बीते दिन भी थी तेजी
वहीं बीते दिन के कारोबार पर नजर डाली जाए तो भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ अपना कारोबार बंद किया था। हालांकि बीएसई स्मॉल कैप में 4 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 53,402 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि बीएसई मिड कैप में 64 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 46,144 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कारोबार 123 अंकों की बढ़त के साथ 81,548 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी में 32 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 25,005 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि दिन के अंत तक अदाणी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयर में शानदार तेजी दिखाई दी थी।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

