आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त, FMCG में दबाव

शेयर बाजार में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। आज सेंसेक्स करीब 300 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी 24450 के आसपास ट्रेड करता रहा। बैंकिंग और PSU बैंक शेयरों में खरीदारी दिखी, वहीं FMCG, ऑटो और मेटल सेक्टर के कई शेयर दबाव में रहे।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में हल्की मजबूती दिखाई दी है। दरअसल आज सेंसेक्स करीब 300 अंक की बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया है, जबकि निफ्टी 50 24450 के आसपास बना रहा। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। दरअसल बाजार में बैंकिंग और पावर सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का रुख दिखा है। खास तौर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में बढ़त रही। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स, हिंदाल्को और एचडीएफसी लाइफ जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

दरअसल आज के कारोबार में बाजार में थोड़ा कंसॉलिडेशन का माहौल देखने को मिला है। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत को लेकर अनिश्चितता भी रही है।

इंडिया VIX भी करीब 6 प्रतिशत उछला

वहीं बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाला इंडिया VIX भी करीब 6 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में बाजार में हलचल बढ़ सकती है। दरअसल सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया और इंडेक्स डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा गिर गया है। इसके अलावा मेटल, ऑटो और केमिकल सेक्टर में भी करीब 1 प्रतिशत तक की कमजोरी रही है। हालांकि पावर और PSU बैंक सेक्टर में हल्की खरीदारी ने बाजार को गिरने से संभाले रखा है।

एशियाई बाजारों में आज तेजी

दरअसल एशियाई बाजारों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है। आज निक्केई 225 लगभग 1 प्रतिशत ऊपर कारोबार करता नजर आया है जबकि हैंग सेंग इंडेक्स और कोस्पी इंडेक्स भी मजबूत बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे है। वहीं अमेरिकी बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट और एस एंड पी 500 में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई है।

वहीं अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो शुक्रवार को भी भारतीय बाजार में मजबूती रही थी। बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स करीब 505 अंक चढ़कर 78,494 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 157 अंक की बढ़त के साथ 24,354 पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews