आज भारतीय शेयर बाजार ने मारी पलटी, धीमी शुरुआत के बाद हरा निशान आया नजर, जानिए आज का बाजार

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई है, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार ने पॉजिटिव रुख भी दिखाया है। दरअसल सेंसेक्स 83,351.62 पर और निफ्टी 25,430.15 पर खुले हैं। पिछले सप्ताह बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी देखी गई थी।
भारतीय शेयर बाजार

आज सोमवार यानी 07 जुलाई 2025 को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोर के साथ हुई है। दरअसल सेंसेक्स 81 अंक की गिरावट के साथ 83,351.62 पर खुला, जबकि निफ्टी 30 अंक फिसलकर 25,430.15 के स्तर पर आया है। हालांकि, बाजार ने जल्द ही रफ्तार पकड़ ली और सेंसेक्स 83,461 के स्तर तक पहुंच गया। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों पर भी बनी हुई है।

दरअसल पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ क्लोजिंग दी थी। बीएसई सेंसेक्स 193 अंक चढ़कर 83,432.89 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 55 अंक बढ़कर 25,461 के स्तर पर बंद हुआ।

किस वजह से देखने को मिली है तेजी?

वहीं इस तेजी की वजह रही अमेरिकी बाजारों में मजबूती और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी। खासकर, प्राइवेट बैंकों और ऑटो सेक्टर में निवेशकों का रुझान बना रहा है। आज सोमवार को बाजार की चाल थोड़ी धीमी जरूर रही, लेकिन ऐसा माना जा रहा हैं कि यह गिरावट अस्थायी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में फिलहाल कोई बड़ी बिकवाली का संकेत नजर नहीं आ रहा है। वहॉं निवेशक इस हफ्ते आने वाले तिमाही नतीजों और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता के अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।

निवेशकों के लिए क्या हैं संकेत?

दरअसल जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता से अगर सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो यह आईटी, फार्मा और ऑटो सेक्टर के लिए फायदेमंद होगा। वहीं कंपनी के निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार का कहना है कि एफआईआई निवेश के लिए भी माहौल अनुकूल हो सकता है। इसके अलावा निवेशकों की नजर तिमाही नतीजों पर भी टिकी हुई है। अगर प्रमुख कंपनियों के परिणाम बेहतर आते हैं तो बाजार में तेजी बने रहने की संभावना है। साथ ही ग्लोबल मार्केट्स का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews