देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है IndiGo, दो दोस्‍तों ने मिलकर खोली थी कंपनी, पढ़ें दिलचस्प Success Story

दरअसल, हम बात कर रहे हैं देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है IndiGo की, जिसे शुरू करने का विचार उस समय आया जब एविएशन सेक्टर संकट से जूझ रहा था, लेकिन इंडिगो के संस्थापकों ने इसे एक अवसर के रूप में देखा।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है IndiGo, दो दोस्‍तों ने मिलकर खोली थी कंपनी, पढ़ें दिलचस्प Success Story

IndiGo Success Story : कहते हैं जब हौसला आसमान छुने की हो तो रास्ते में चाहे कितनी भी रुकावटें क्यों ना आ जाए सबकुछ आसानी से पार हो जाता है। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम आपको दो दोस्तों की सुनाने जा रहे हैं, जिन्होंने आज इतिहास रच दिया है। जिनका नाम राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है IndiGo की, जिसे शुरू करने का विचार उस समय आया जब एविएशन सेक्टर संकट से जूझ रहा था, लेकिन इंडिगो के संस्थापकों ने इसे एक अवसर के रूप में देखा। आइए जानते हैं विस्तार से…

2006 में रखी नींव

जब साल 2006 में इंडिगो एयरलाइंस ने अपना लाइसेंस प्राप्त किया, तो उनके पास विमान नहीं थे। उस समय राकेश गंगवाल ने अपनी जान-पहचान और इंडस्ट्री के अनुभव का फायदा उठाते हुए एयरबस से 100 विमान उधार पर दिलवाए। इसके बाद 4 अगस्त 2006 को इंडिगो ने अपनी पहली उड़ान भरी। कंपनी ने शुरुआत से ही एक स्पष्ट रणनीति बनाई। उन्होंने ऐसे ग्राहकों को टारगेट किया जो हवाई सफर करना चाहते थे लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं कर सकते थे। इस कम कीमत की रणनीति ने उन्हें जल्दी ही लोकप्रिय बना दिया। इंडिगो ने अपने टिकट की कीमतें कम रखीं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हवाई यात्रा कर सकें। उन्होंने समय की पाबंदी पर विशेष जोर दिया, जिससे यात्रियों का विश्वास बढ़ा। कंपनी ने धीरे-धीरे अपनी सेवाएं विभिन्न शहरों में शुरू कीं और अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया। इंडिगो ने “लागत-असरकारक मॉडल” अपनाया।

कमाया इतना मुनाफा

भारतीय एविएशन सेक्टर में जहां कई कंपनियां आर्थिक संकट से जूझ रही हैं. वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने काफी अधिक सफलता हासिल की है। वित्त वर्ष 2023-2024 में इंडिगो ने करीब 1 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया, जो किसी भी भारतीय एयरलाइन द्वारा एक वित्त वर्ष में कमाया गया सबसे बड़ा मुनाफा है। यह उपलब्धि इंडिगो को भारतीय एविएशन इतिहास में खास स्थान दिलाती है। इंडिगो की यह सफलता न केवल भारतीय बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अर्थव्यस्था को मजबूती प्रदान करती है।

जानें कुल लोन?

आज इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक है और इसका नेटवर्क देश-विदेश में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो के पास कुल मुफ्त कैश ₹20,823 करोड़, रिस्ट्रीक्शन कैश ₹13,914 करोड़ तो वहीं कुल कैश बैलेंस ₹34,737 करोड़ रुपये है, जबकि कुल लोन ₹51,280 करोड़ है। इंडिगो एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति अन्य भारतीय एयरलाइंस की तुलना में अत्यधिक मजबूत और स्थिर है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews