IPO Market: आज ओपन हुआ एकम्स ड्रग्स का IPO, जानें कब तक लगा सकेंगे बोली, यहां जानिए कितना करना होगा निवेश

IPO Market: आज से एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार रिटेल निवेशक 1 अगस्त तक इस IPO के लिए बोली लगा सकते हैं।
IPO Market: आज ओपन हुआ एकम्स ड्रग्स का IPO, जानें कब तक लगा सकेंगे बोली, यहां जानिए कितना करना होगा निवेश

IPO Market: एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से शुरू हो गया है, जिससे रिटेल निवेशकों को भारतीय फार्मास्युटिकल सेक्टर में निवेश का एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। दरअसल यह IPO निवेशकों को कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने और इसके विकास में भागीदार बनने का मौका देता है। जानकारी के अनुसार कंपनी के शेयर 6 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध होंगे, जिससे निवेशकों को ट्रेडिंग और लिक्विडिटी का लाभ मिलेगा।

जुटाई जाने वाली राशि:

दरअसल कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹1,856.74 करोड़ जुटाने का प्रयास कर रही है। इसमें ₹680 करोड़ के 27,345,162 नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹1,176.74 करोड़ के 17,330,435 शेयर को बेच सकेंगे।

जानिए कितनी है निवेश की सीमा:

गौरतलब है कि एकम्स ड्रग्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹646 से ₹679 के बीच निर्धारित किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट, यानी 22 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। यदि आप ऊपरी प्राइस बैंड ₹679 के अनुसार 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको ₹14,938 का निवेश करना होगा। वहीं, अधिकतम 13 लॉट, यानी 286 शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिसके लिए निवेशकों को ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर ₹194,194 का निवेश करना होगा।

ग्रे मार्केट प्रीमियम:

असल में, IPO खुलने से पहले कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 25.04% यानी ₹170 प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस तरह, अगर ऊपरी प्राइस बैंड ₹679 माना जाए तो इसकी लिस्टिंग ₹849 पर हो सकती है। हालांकि, यह एक अनुमानित मूल्य है और शेयर की लिस्टिंग प्राइस ग्रे मार्केट के मूल्य से भिन्न हो सकती है।

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा:

जानकारी दे दें कि कंपनी ने इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा है। इसके साथ-साथ लगभग 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews