Service Care IPO: 14 जुलाई को खुलेगा सर्विस केयर लिमिटेड का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और इश्यू साइज

Service Care IPO: सर्विस केयर लिमिटेड वर्ष 2021 से वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन और वर्कफोर्स एडमिनिस्ट्रेशन सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी 14 जुलाई यानि कल अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering)  खोलने जा रही है। निवेशक 18 जुलाई तक दांव लगा सकते हैं। 21 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। 24 जुलाई को रिफंड्स की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 26 जुलाई को आईपीओ की लिस्टिंग होगी।

कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वृद्धिशील कार्यशील पूंजी (Working Capital Requirement) आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए, सार्वजनिक निर्गम व्यय (Public Issue Expenses) की पूर्ति और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों क पूर्ति के लिए करेगी।

20.68 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए सर्विस केयर लिमिटेड 3,086,000 शेयरों को जारी करने जा रहा है। आईपीओ का प्राइस बैंड 63 रुपये से लेकर 67 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। लिस्टिंग प्लेटफॉर्म एनएसई और एसएमई है।

QIB के लिए 9.53%, NII के लिए 42.71% और रीटेल के लिए 42.71% शेयरों को रिजर्व किया गया है। आईपीओ के लीड मैनेजर स्वस्तिक इनवेस्टमार्ट लिमिटेड (Swastika Investmart Ltd) है। Integrated Registry Management Services Private Limited इश्यू का रजिस्ट्रार है। श्रीमती शान्य जलाल, अनिल कुमार और अमित कुमार रखेचा कंपनी के प्रोमोटर्स हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News स्टॉक मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews