12 जून को खुल गया इन 2 कंपनियों का IPO, निवेशकों के लिए दांव खेलने का सुनहरा मौका, जानें जरूरी बातें

12 जून को खुल गया इन 2 कंपनियों का IPO, निवेशकों के लिए दांव खेलने का सुनहरा मौका, जानें जरूरी बातें

IPO Opens Today: 12 जून यान आज दो कंपनियों ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन कर दिया है। वेस्ट मैनेजमेंट सोल्यूशन और म्यूनिसपल सोलीड वेस्ट मैनेजमेंट सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी Urban Enviro Waste Management Limited और अर्बन यूनाइटेड ब्रांड के नाम से रेडीमेड कपड़ों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करने वाली कंपनी Bizotic Commercial Limited ने अपना-अपना आईपीओ खोल दिया है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड आईपीओ

कंपनी ने 12 जून को अपना आईपीओ खोल दिया है, निवेशक 14 जून तक इसमें दांव लगा पाएंगे। 11.42 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 1,42,400 शेयरों को जारी किया गया है। जिसमें 920,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू और 222,400 शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तौर पर जारी किया गया है। इश्यू का प्राइस बैंड 100 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 1200 शेयर्स हैं। आज सुबह 10:28 बजे तक आईपीओ को 0.16 गुना सबस्क्राइब किया गया है। पूर्ण रूप से प्राप्त किए गए कुछ सुरक्षित उधारों के भुगतान, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को वित्तपोषित करने और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कंपनी के इश्यू जारी किया है, इसकी लिस्टिंग 22 जून को होगी।

बीजोटिक कमर्शियल लिमिटेड 

इस कंपनी रीटेल स्टोर की स्थापना, ऋण चुकौती, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं, सार्वजनिक निर्गम व्यय और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल करेगी। 42.21 करोड़ रुपये रूपये का फंड जुटाने के लिए कुल 2,412,000 शेयरों को जारी किया गया है। प्राइस बैंड 175 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 800 शेयर्स है। सुबह 10:44 बजे तक इसे 0.01 गुना ही सबस्क्राइब किया गया है। आईपीओ की लिस्टिंग 23 जून को होगी। निवेशकों 15 जून तक दांव लगा सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews